Advertisement
09 October 2021

'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र पर को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पेश होना था, लेकिन वह कल भी नहीं पहुंच पाए। हांलाकि अजय मिश्रा द्वारा शनिवार को अजय के पेश होने की बात कही गई है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखीमपुर कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 में नड्डा लखीमपुर खीरी की घटना को दुखद बताया है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया है कि इसकी समुचित जांच होगी। दोषियों को सजा मिलेगी। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हिंसा की इस घटना को चुनावी चश्‍मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 'प्रोफेशनल और साइंटिफिक' जांच की जाएगी। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कारण है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। नड्डा ने कहा कि हिंसा की घटना को चुनाव के नजरिए से नहीं, बल्कि मानवता के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'कानून अपना काम करेगा। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। एक एसआईटी का गठन किया गया है। सर्वश्रेष्ठ पेशेवर और वैज्ञानिक स्तर की जांच की जाएगी। इसमें (घटना में) शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।'

हिंसा में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की कथित संलिप्तता के सवाल पर नड्डा ने कहा कि न तो भाजपा और न ही उसकी सरकार ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन करती, जहां कानून हाथ में लिया जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP president, J P Nadda, Lakhimpur Kheri, Violence Case, Uttar pradesh
OUTLOOK 09 October, 2021
Advertisement