Advertisement
09 June 2020

शिक्षक भर्ती घोटोले पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रक्रिया पारदर्शी तो गिरफ्तारियां क्यों

FILE PHOTO

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह परीक्षा साफ-सुथरे ढंग से हो रही है तो गिरफ्तारियां क्यों हो रही हैं। राज्य सरकार जिम्मेदारी लेते हुए ठोस कार्रवाई करे ।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। जिन छात्राओं से बात की उन्होंने बताया कि 200 किमी दूर तक जाकर परीक्षा दी। तीन-तीन परीक्षाएं देनी पड़ीं, मगर बार-बार तारीख बदल रही हैं। आज भी कुछ टॉपरों के गिरफ्तार होने की खबरें आई हैं, इससे पहले भी कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे। अगर प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है तो गिरफ्तारियां क्यों हो रही हैं। सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।

युवाओं की आवाज दबा रही है सरकार

Advertisement

प्रियंका ने कहा कि परीक्षा के बाद कट ऑफ बदल दिया जाता है। डेढ़ साल पहले हुई परीक्षा का परिणाम अब आ रहा है, अगर कुछ गड़बड़ी नहीं हुई तो परिणाम आने में इतना समय क्यों लगा। अभ्यर्थियों ने इतनी दिक्कतें उठाई और अब घोटाले की बात  सामने आ रही हैं।  कांग्रेस महासचिव ने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

धांधली किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

उन्होंने कहा कि सरकार दमन की नीति अपनाने के बजाय युवाओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए आगे आए। भर्ती का मामला राजनीति का नहीं बल्कि एक पीढ़ी के भविष्य का है लिहाजा सबको मिलकर बदलाव लाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार और धांधली किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सरकार या तो भर्ती प्रक्रिया निरस्त करे या इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। 

मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी, धांधली और भ्रष्टाचार आदि के सम्बंध में रोज नए-नए खुलासे और तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: teacher, recruitment, scam, Priyanka Gandhi, targeted, Yogi, government, process, transparent, arrests
OUTLOOK 09 June, 2020
Advertisement