Advertisement
18 April 2021

यूपी में आज लॉकडाउन : जानिए क्या रहेगा खुला, किन चीजों की दी गई है अनुमति

यूपी पूर्ण लॉकडाउन : जानिए क्या रहेगा खुला, किन चीजों की दी गई है अनुमति | ANI TWITTER

उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए आज यानी रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है। जिसके लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए बताया कि 35 घंटे तक चलने वाले पूर्ण लॉकडाउन में किन चीजों के लिए अनुमति दी जाएगी।

- सभी उद्योगों और उनसे संबंधित काम करने वाले कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल तक जाने की अनुमति दी है।
- सभी शादी समारोहों को शनिवार और रविवार को करने की अनुमति रहेगी। लेकिन बंद जगहों पर केवल 50 लोग और खुले जगहों पर 100 लोगों तक की इजाजत दी गई है। इस दौरान सभी को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

- सभी परिक्षाओं जैसे- एनडीए के छात्रों और निरीक्षकों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। उन्हें अपने साथ आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी है। जिसके कारण उन्हें जिले और शहरों में आवागमन की अनुमति मिल पाएगी।

Advertisement

- सार्वजनिक वाहनों की अनुमति दी गई है, लेकिन वह केवल 50 % क्षमता के साथ संचालन कर सकेंगे। खासकर राज्य सरकार की बसें।

- अंतिम संस्कार के लिए केवल 20 लोगों की अनुमति दी गई है।

- सभी डीएम, एसपी और एसएसपी को इन्हीं निर्देशों के अनुसार कोरोना नियमों का पालन करना होगा।

केवल इन्हें मिलेगी छूट
- आवश्यक वस्तुओं का परिवहन
- चिकित्सा कर्मचारी
- गर्भवती महिला, गंभीर रोगी
- एटीएम
- प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
- पेट्रोल पंप और गैस की सप्लाई
- बिजली विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन, जल संस्थान
- होम डिलीवरी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 22 हजार से अधिक नए कोरोना के मामले सामने आए है। यूपी में नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया है कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गोरखपुर, झांसी, बरेली और बलिया में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि जो लोग ऐसे राज्यों से आ रहे हैं जहां ज्यादा संक्रमण है, उन लोगों के लिए ग्राम पंचायत और विद्यालयों में क्वारंटीन की सुविधा बनाई जाएगी और जांच की जाएगी अगर जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें 14 दिन के होम आइसोलेशन में भेज दिया जाएगा।

TAGS: यूपी पूर्ण लॉकडाउन, योगी सरकार, यूपी सीए योगी आदित्यनाथ, यूपी में अनुमतियांं, उत्तर प्रदेश में कोरोना, उत्तर प्रदेश लॉकडाउन, UP Full Lockdown, Yogi Sarkar, Permissions in UP, Corona in UP, UP Lockdown, UP Cm Yogi Adityanath
OUTLOOK 18 April, 2021
Advertisement