Advertisement
15 September 2024

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है।

योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना एक संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता होती है, इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने आश्वासन दिया कि हर व्यक्ति की ‘‘समस्या का निराकरण किया जाएगा और हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’’

Advertisement

बयान में कहा गया कि जनता दर्शन में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इन मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, ‘‘यदि कोई दबंग या भू-माफिया ऐसी हिमाकत कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’ उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति ही मानक होनी चाहिए।

TAGS: Government, Yogi Adityanath
OUTLOOK 15 September, 2024
Advertisement