Advertisement
06 March 2023

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी उस्मान के एनकाउंटर पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा, कहा- 'एक-एक अपराधी को...'

ट्विटर/एएनआई

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक शूटर को आज यानी 6 मार्च की सुबह पुलिस ने एनकाउंट में ढेर कर दिया। पुलिस ने विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी नाम के बदमाश को मार गिराया है। ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र हुई है। बताया जा रहा है कि विजय उर्फ उस्मान ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले फायरिंग की थी। अब इस एनकाउंटर को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़ा दावा किया है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, “ उमेश पाल और सुरक्षा में लगे जवानों के हत्यारों को पकड़ने को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आज बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को बधाई। घटना से जुड़े एक-एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जाएं, उन्हें पकड़कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई होगी।”

इस एनकाउंटर को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बड़ा बयान दिया है। ब्रजेश पाठक ने कहा, हम सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, एक-एक अपराधी को पकड़ा जाएगा। ये हमारी प्रतिबद्धता है, सभी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।”

Advertisement

ब्रजेश पाठक ने कहा, "पुलिस एसटीएफ लगातार लगी हुई है, कल की घटना जो हुई है उसमें पुलिस पर हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। एक-एक अपराधी को सज़ा मिलेगी यही हमारी प्रतिबद्धता है।"

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">पुलिस STF लगातार लगी हुई है, कल की घटना जो हुई है उसमें पुलिस पर हमला किया गया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। एक-एक अपराधी को सज़ा मिलेगी यही हमारी प्रतिबद्धता है: उमेश पाल हत्याकांड पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक <a href="https://t.co/3wSjqSgk7F">pic.twitter.com/3wSjqSgk7F</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1632587899404431360?ref_src=twsrc%5Etfw">March 6, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रयागराज में उमेश पाल की गोली और बमों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में लगे यूपी पुलिस के 2 जवानों की भी मौत हो गई थी। इस घटना से यूपी में हड़कंप मच गया था। राजनीति भी गरमा गई थी। इस मामले में माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आ रहा है। अतीक, अतीक की पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Umesh pal, Umesh pal murder case, Deputy cm, Uttar Pradesh, Brajesh Pathak
OUTLOOK 06 March, 2023
Advertisement