Advertisement
01 July 2021

यूपी: पूर्व सांसद और बीजेपी नेता शरद त्रिपाठी का निधन, लिवर में थी परेशानी

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और भाजपा नेता शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे लिवर में दिक्कत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बीजेपी के कई बड़े नेता ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने ट्वीट किया कि
संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। उनका जाना उत्तर प्रदेश व भाजपा दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ:

केंद्रीय मंत्री स्मृती इरानी ने ट्वीट किया कि मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘ चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’ । चला गया , प्रभु की यही इच्छा थी । ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Advertisement

वहीं यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि संतकबीरनगर से पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।


गौरतलब है कि जूता कांड के बाद से ही शरद त्रिपाठी चर्चा में आए थे उस वक्त संतकबीर नगर से भाजपा सांसद रहे शरद त्रिपाठी की मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल से जोरदार बहस हो गई थी। ये बहस उस वक्त हुई थी जब कलेक्ट्रेट में जिला योजना की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। उस बैठक के बीच दोनों नेताओं की बहस इतनी अधिक आगे बढ़ गई कि जूता चल गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यूपी, पूर्व सांसद और बीजेपी नेता, शरद त्रिपाठी, संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश, UP, Former MP and BJP leader, Sharad Tripathi passes away, Sharad Tripathi
OUTLOOK 01 July, 2021
Advertisement