Advertisement
11 May 2024

यूपी में शख्स बना हैवान! मां, पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों को मारी गोली, खुद भी की खुदकुशी

यूपी में शख्स बना हैवान! मां, पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों को मारी गोली, खुद भी की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाहापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने अपनी मां सावित्री सिंह (62), पत्नी प्रियंका( 40),  दो बेटियों और एक बेटे को गोली मार दी। बच्चों की उम्र 12 से आठ वर्ष थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनुराग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।’’

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

TAGS: Uttar Pradesh, Man commits suicide, killing mother, wife, children
OUTLOOK 11 May, 2024
Advertisement