Advertisement
03 November 2021

यूपी: ओम प्रकाश राजभर ने की जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मुलाकात, कहा- चुनाव लड़ाने पर हुई चर्चा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। राजभर ने बताया कि मुख्तार से चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले राजभर ऐलान कर चुके हैं कि मुख्तार अंसारी जहां से चाहें उनकी पार्टी वहां से टिकट देगी।

आजतक की खबर के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी को मसीहा बताया था। राजभर ने कहा था, उनकी पार्टी ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने के लिए तैयार है। वे जहां से चुनाव लड़ना चाहें, उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़ाएंगे।

राजभर ने कहा था, मुख्तार जनता के वोट से चुनाव जीतते हैं। अगर वे माफिया होते तो लोग वोट क्यों देते? इस नाते मुख्तार अंसारी गरीबों का मसीहा है। उन्होंने कहा, जहां तक जेल में बंद होने का सवाल है, तो किसी पर भी केस दर्ज हो, उसे जेल जाना पड़ेगा, लेकिन उन्हें अभी तक सजा नहीं हुई है।

Advertisement

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, मायावती कभी मुख्तार को मसीहा कहती थी, लेकिन आज माफिया कह रही हैं। ओपी राजभर ने कहा कि मायावती के कहने से कोई माफिया नहीं हो जाएगा। मुख्तार और उनके परिवार को टिकट देने के सवाल के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि हमारे मोर्चे में जो लोग आएंगे, उन सभी का स्वागत है और मुख्तार का भी स्वागत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: uttar Pradesh, Uttar Pradesh Elections, om Prakash rajbhar, Mukhtar Ansari
OUTLOOK 03 November, 2021
Advertisement