Advertisement
02 August 2021

यूपी में बदल जाएगा एक और शहर का नाम? फिरोजाबाद के लिए इस नए नाम का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश अपने शहरों के नाम बदलने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर रखे जाने का प्रस्ताव फिरोजाबाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायन यादव ने जिला पंचायत बोर्ड बैठक में रखा है। उनके इस प्रस्ताव पर पूरे सदन ने मेज थप-थपाकर समर्थन किया। वहीं जिला पंचायत से स्थानीय अदालत के साथ-साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में संबंधी केस के लिए अधिवक्ता को रखने के मामले में अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया।


एनबीटी के मुताबिक, भाजपा नेता कन्हैयालाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तो पहले ही फिरोजाबाद का प्राचीन नाम चंद्रनगर का इस्तेमाल करता रहा है। उनके अनुसार प्राचीन समय में जैन राजा चंद्रसेन की नगरी थी, जिसका नाम चंद्रवाड़ था। कालांतर में मुस्लिम शासकों ने चंद्रवाड़ पर हमला कर इसे तहस-नहस कर दिया था। चंद्रवाड़ नगरी के अवशेष अभी भी यमुना किनारे उपस्थित हैं। 1566 में अकबर ने सिपहसालार फिरोजशाह को भेजा था, जिसके बाद बसाए गए नगर का नाम फिरोजाबाद रखा गया था।


वहीं जिला पंचायत हर्षिता सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से कार्य पूरा कर दिया है। अब इस शहर का नाम बदलने के लिए लगातार पैरवी की जाएगी। हर मुमकिन प्रयास किया जाएगा कि इस सुहागनगरी को अपना पुराना नाम चन्द्रनगर वापस मिल सके जिसे मुगल शासकों ने बदल दिया था। वहीं जैन विद्वान अनूप चन्द्र जैन का कहना है जैन राजा चन्द्रसेन ने चन्द्रवाड़ बसाया था और यहां तमाम जैन मंदिर बनवाए थे। जिन्हें मुगल शासकों ने हमला कर ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यूपी, उत्तर प्रदेश, शहर का नाम, फिरोजाबाद, चंद्रनगर, Yogi government, change the name of district Firozabad, Chandra Nagar
OUTLOOK 02 August, 2021
Advertisement