Advertisement
28 March 2015

आंगनवाडी में जहरीले भोजन से मौत

गूगल

पुलिस ने बताया कि लड़के की पहचान एक कृषि मजदूर के पुत्र भार्गव कल्याण के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि भार्गव और चार वर्षीय अजय गणेश ने खाना खाने के बाद उल्टियां  करनी शुरू कर दी थीं। जिसके बाद उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ने आंगनवाड़ी में अंडे और चावल खाए थे। दोनों की हालत बिगड़ जाने के बाद उन्हें काकीनाड़ा सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

भार्गव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई और गणेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आंगनवाड़ी द्वारा दिए गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए है। इस बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री एन चिनाराजाप्पा ने मामले की जांच के आदेश भी दे दिए है। 

TAGS: पुलिस, आंध्र प्रदेश, आंगनवाड़ी, विषाक्त खाना, सरकारी अस्पताल, पेड्डापुरम, रंगमपेटा
OUTLOOK 28 March, 2015
Advertisement