Advertisement
29 April 2017

महाराष्ट्र में 'किताब गांव' बनने की कहानी

GOOGLE

भीलर गांव खूबसूरत पंचगनी पहाड़ी क्षेत्र के नजदीक है। किताब गांव राज्य सरकार की पहल है और इस पुस्तकाचे गांव का उद्घाटन चार मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस करेंगे। शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के नेतृत्व में इस परियोजना पर मराठी भाषा विभाग काम कर रहा है। 

बताया गया कि यह अवधारणा ब्रिटेन के वेल्स शहर के हे-ऑन-वे से प्रभावित है। यह अपने पुस्तक भंडारों और साहित्य महोत्सवों के लिए जाना जाता है।

ऐसे बनेगा 'किताब-गांव'

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने संवाददाताओं को कल बताया कि गांव के आस-पास किताबें पढ़ने के लिए 25 जगहों को चुना गया है। यहां साहित्यकविताधर्ममहिलाबच्चोंइतिहासपर्यावरणलोक साहित्य,जीवन और आत्मकथाओं की किताबें होंगी। करीब 15,000 किताबें इस गांव के परिसर में उपलब्ध करायी जायेंगी। राज्य सरकार ने मराठी भाषा दिवस पर 27 फरवरी 2015 को इस तरह के किताब गांव और साहित्य उत्सव आयोजित करने की योजना की घोषणा की थी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bhilar, SATARA, book village, first, Maharashtra, भीलर, महाराष्ट्र, पुस्तक गांव, पहला, भारत
OUTLOOK 29 April, 2017
Advertisement