02 January 2017
पंजाब-हरियाणा का न्यूनतम तापमान समान्य से अधिक रहा
पंजाब-हरियाणा का न्यूनतम तापमान समान्य से अधिक रहा
मौसम विग्यान विभाग के मुताबिक पंजाब के कुछ हिस्से अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और फरीदकोट में आज सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। वहीं हरियाणा के हिसार और नारनौल में भी दृश्यता कम रही। विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है।
Advertisement
हरियाणा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 7.4 डिग्री, नरनौल में 8.5 डिग्री सल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।