Advertisement
26 May 2022

पश्चिन बंगाल: अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगी विश्वविद्यालयों में चांसलर, ममता बनर्जी जल्द करेंगी विधेयक पेश

राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के लिए जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक विधेयक पेश किया जाएगा।

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने दिन में प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

बसु ने कहा, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री को सभी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को आज अपनी मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में एक विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।’’

Advertisement

वर्तमान में, राज्यपाल सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। हालाँकि, इस विधेयक को लाने के प्रस्ताव के साथ, राज्य जल्द ही राज्यपाल को बदल सकता है (यदि अनुमोदित हो) और मुख्यमंत्री को चांसलर बना सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chancellor, Chief Minister, Mamata Banerjeee, University, West Bengal
OUTLOOK 26 May, 2022
Advertisement