Advertisement
01 July 2025

कब रुकेगी मछुआरों की गिरफ्तारी? श्रीलंका ने फिर 7 भारतियों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका ने भारत के 7 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका का दावा है कि ये मछुआरे उसके जलक्षेत्र में अवैध तरीके से घुस आए थे। बयान के मुताबिक, श्रीलंका ने सभी मछुआरों के जहाजों को भी जब्त कर लिया है। इस हफ्ते का यह दूसरा ऐसा मामला है जब श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंकन नेवी के प्रवक्ता के मुताबिक, यह गिरफ्तारी सोमवार को तलाईमन्नार क्षेत्र में हुई है, जो श्रीलंकाई कार्यक्षेत्र में आता है। नेवी के मुताबिक, जिन मछुआरों और उनके जहाजों को जब्त किया गया है, उन्हें तलाईमन्नार के नेवी पोर्ट पर फिशरीज इंस्पेक्टर को सौंपा जाएगा। इससे पहले रविवार को भी नेवी ने 10 लोगों को इसी आरोप के तहत गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका दोनों अक्सर एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से घुसने के कारण मछुआरों को गिरफ्तार करते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों में लगातार तनाव बना रहता है। कई बार, पलक की खाड़ी के पास श्रीलंका की नेवी इन जहाजों पर फायरिंग भी करती है और जहाजों को लंबे समय तक जब्त कर लेती है।

Advertisement

दरअसल, पलक की खाड़ी के पास दोनों देशों के बीच एक छोटी सीमा है, जिसे ध्यान में रखना काफी मुश्किल है। नतीजतन, दोनों देशों के मछुआरे अक्सर इस क्षेत्र को पार कर कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा के नियमों का उल्लंघन करते हैं। पलक की खाड़ी तमिलनाडु के काफी नजदीक है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कई बार भारत सरकार के सामने मछुआरों की सुरक्षा का मुद्दा उठा चुके हैं। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच इस मामले को लेकर एक ठोस राजनयिक बातचीत होनी चाहिए। इससे पहले, 29 जून को उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर गिरफ्तार मछुआरों की सुरक्षित वापसी की मांग उठा चुके है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: indian fishermen arrest, sri lanka india fishermen issue, MK stalin, S jaishankar, narendra modi, fishermen arrest
OUTLOOK 01 July, 2025
Advertisement