Advertisement
25 October 2022

कौन हैं ऋषि सुनक? क्या हैं उनके सामने चुनौतियां?

ANI

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड से स्नातक ऋषि ब्रिटेन के पहले हिन्दू और एशियाई मूल के प्रधानमंत्री बनेंगे। निवेश बैंकर से राजनेता बने सुनक 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधान मंत्री हैं।

सुनक के परिवार का भारत से संबंध–

सुनक का परिवार ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत(वर्तमान पाकिस्तान) के गुजराँवाला का रहने वाला था। इसने दादा एक खत्री समाज से आते थे। जहां से उनके दादा 1935 में केन्या की राजधानी नैरोबी चले गए। वहीं ऋषि के पिता यशवीर सुनक का जन्म हुआ। जहां से यशवीर सुनक 1966 में ब्रिटेन पहुंच गए।

Advertisement

सुनक की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका का जन्म ब्रिटेन के साउथैम्प्टन 12 मई 1980 को हुआ था। उनकी मां एक फार्मासिस्ट है जो की कुछ समय पहले तक एक मेडिकल स्टोर चलाती थी। उनके पिता एक  डॉक्टर हैं। 

सुनक ने इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक विनचेस्टर और ऑक्सफोर्ड में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक में तीन साल काम किया। बाद में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया। अपनी पढ़ाई के दौरान इन्होंने वेटर कभी कार्य किया था। उनकी की शादी 2009 में शादी इंफ़ोसिस के सीईओ वाले नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। उनकी दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं।

राजनैतिक परिचय– 

सुनक सत्तारूढ़ कंजरवेटिव के सदस्य हैं। 2015 में उन्होंने रिचमंड यॉर्कशायर से निर्वाचित होकर पहली बार के संसद के सदस्य बने। उन्होंने संसद में भगवद गीता पर हाथ रखकर सांसद के रूप में शपथ ली। फरवरी 2020 वह ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने जो की देश का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। 

वह अक्सर अपनी विरासत की बात करते हैं और कैसे उनके परिवार ने उन्हें अक्सर मूल्यों और संस्कृति के बारे में याद दिलाया। जब बोरिस जॉनसन ने COVID-19 महामारी के कारण पहले देशव्यापी तालाबंदी का आदेश दिया, तो उन्होंने लाखों नौकरियों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय बचाव पैकेज तैयार किया। जिसके कारण उनकी काफी सराहना हुई।

2022 की गर्मियों में पीएम पद के चुनाव प्रचार के दौरान, ऋषि सनक को अपने भव्य घर, महंगे सूट और जूते सहित विभिन्न मोर्चों पर आलोचना का सामना करना पड़ा। ऋषि सनक की कुल संपत्ति 700 मिलियन पाउंड से अधिक है। जो को ब्रिटेन के महाराज से भी कहीं अधिक है। वह यॉर्कशायर में एक हवेली के मालिक होने के अलावा सुनक और उनकी पत्नी अक्षता के पास मध्य लंदन के केंसिंग्टन में एक संपत्ति है।

आसान नहीं सुनक की राह–

सुनक ऐसे समय में ब्रिटेन की गद्दी संभाल रहे हैं जब ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती ब्याज दरों के आर्थिक रूप से जहरीले संयोजन का सामना कर रही है। यूक्रेन युद्ध ने इस साल दूसरी बार ऊर्जा बिलों को बढ़ा दिया है।

सुनक का पहला काम ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय विश्वसनीयता को बहाल करना होगा क्योंकि निवर्तमान नेता लिज़ ट्रस की बिना कर कटौती की योजना और एक महंगी ऊर्जा मूल्य गारंटी ने बांड बाजार को हिला दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rishi Sunak, Rishi Sunak Indian Connection, Briten Primenister, Rishi Sunak family, Rishi Sunak Wikipedia, India
OUTLOOK 25 October, 2022
Advertisement