Advertisement
30 January 2015

केजरी जीतकर आएं तो फ्लोर पर बात करेंगे

केजरी जीतकर आएं तो फ्लोर पर बात करेंगे

आपके लिए दिल्ली के लिए सबसे अहम मुद्दा कौन सा है?

मेरे लिए अहमों में अहम मुद्दा महिला सुरक्षा का है। मुद्दे और भी हैं लेकिन आपने अहम मुद्दा पूछा है। मैं किसी सूरत में इस मुद्दे को छोडऩे वाली नहीं हूं।

 योजनाएं क्या हैं?

Advertisement

डेढ़ साल से मैं बोल रही हूं कि इसके लिए 6पी योजना ही फायदेमंद होगी। समस्या कम होगी तो पुलिस पर बोझ कम होगा। सभी को सिविल डिफेंस के साथ जोड़ा जाएगा। पुलिस को भी और मजबूत करेंगे। हमारे सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री नहीं कह सकेगा कि मैं क्या करूं, पुलिस मेरे साथ नहीं है।

 इसके अलावा मुद्दे ?

6 एस यानी सुरक्षा, स्वच्छता, साक्षरता, स्किल डवलपमेंट, संस्कार और सबकी सरकार। हमारी सरकार झुज्गी बस्ती वालों की सरकार भी होगी और बहुमंजिला इमारत वालों की भी। आधी दिल्ली सुविधा संपन्न है और आधी सुविधा रहित। हमारी सरकार दोनों के लिए होगी।

 आंदोलन से राजनीति में आने का कारण?

बदलता माहौल, नई आशाएं, नई पुकार, अपना इंसपीरेशन, एक ऊर्जा , योगदान देने की इच्छा। सोच आ सकती है। यह वो सोच है जो त्याग मांगती है। स्वार्थ खत्म करती है। यह समपर्ण है। अपर्ण करने की भावना है। ऐसा अपर्ण जो हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व में है। जैसा हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व समर्पित है। जैसे हमारे प्रधानमंत्री समर्पित हैं, जो चौबीस घंटे काम करते हैं।

 राजनीति में आना ही था तो आम आदमी पार्टी क्यों नहीं?

इतनी च्वॉयस तो मुझे होनी ही चाहिए। यह मेरा अधिकार है। मैं पानी पियूं या लाइम जूस।

 भाजपा और आम आदमी पार्टी में क्या फर्क है?

आप वन मैन आर्मी है जबकि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है जिसमें करोड़ो लोग हैं, जो त्यागी हैं। जिनमें समपर्ण है। जिनकी वजह से राष्ट्र बचा है। 

 आपके भाजपा में आने से जो फूट पड़ी है, क्या वो आपकी जीत को प्रभावित करेगी?

परिवार है, उसमें अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन जब फैसला लिया जाता है तो परिवार एक हो जाता है।

 अरविंद केजरीवाल की मुख्य कमियां क्या हैं?

वो मुझे बताने की जरूरत नहीं।

 आपने अरविंद केजरीवाल की बहस करने की चुनौती क्यों स्वीकार नहीं की?

अब बहस करने का वक्त नहीं, काम करने का वक्त है।  जीतकर आओगे तो फ्लोर पर बात करेंगे। अरविंद केजरीवाल को जो कहना हो जीतकर आने के बाद सुबूत के आधार पर बात करें। उन्हें अपने आरोप साबित करने होंगे। 

 दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय नाराज हैं, उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

अरे आप लोग समझिएगा कि प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। भाजपा को उनकी जरूरत दिल्ली की सभी 70 सीटों पर है।

 महिलाओं के खिलाफ कुछ हिंदुतत्ववादी बयान आए,  आपका स्टैंड क्या होगा?

यह हिंदुतत्ववादी क्या होता है? कौन सा बयान? किसी एक व्यक्ति ने जो ब्यान दिया भी था उन्हें नोटिस हो चुका है।

 लव जिहाद पर आप क्या कहेंगी?

यह तो अपनी मर्जी है कि कौन किससे शादी करेगा।  

TAGS: करिण बेदी, इंटरव्यू, बातचीत, सरकार, लव-जहिद, मुद्दा, फायदा
OUTLOOK 30 January, 2015
Advertisement