Advertisement
07 March 2015

फैशन के रंग

फैशन के रंग | क्राफ्ट्सविला

मौसम भले ही सरदी के बाद गरमी के लिए इंतजार करा रहा हो, लेकिन यह तो तय है कि जब मौसम करवट लेगा तो यह ठंडे दिन जरूर याद आएंगे। मौसम के बदलने पर यह नर्म-गर्म स्वेटरें, शॉल बिलकुल भी याद नहीं आएंगी। मौसम की गरमाहट शुरू होने से पहले जरूरी है कि आप अपनी अलमारी को व्यवस्थित कर लें और फिर पूरे मौसम कपड़ों का आनंद उठाएं।

गरमी के मौसम में हल्के कपड़े आरामदायक रहते हैं। सूती और ऑरगेंडी के कपड़े सबसे बढ़िया होते हैं। धागों की हल्की कशीदाकारी, हल्के रंग श्रेष्ठ होते हैं।

क्या ध्यान रखें

Advertisement

दोपहर के वक्त खूब गहरे रंग न पहनें।

लखनवी चिकन कशीदाकारी, सूती हल्के ढीले कपड़े अभी से निकाल कर रख लें।

यदि कोई प्लेन सूट हो तो उस पर हैवी दुपट्टा खूबसूरत लगेगा।

यदि किसी सफेद कपड़े पर रंगीन धागों से कशीदाकारी हो तो उसे ड्रायक्लीन ही कराएं ताकि धागों का रंग सफेद कपड़ों पर न उतरे।

गर्मियों में सूती साड़ियां पहनने का भी अपना मजा है। बॉर्डर वाली साड़ियां कंट्रास्ट कलर्स के ब्लाउज के साथ पहनें। 

TAGS: फैशन, सूती, गर्मियां
OUTLOOK 07 March, 2015
Advertisement