Advertisement
20 April 2017

डिहाइड्रेशन से लेकर ब्लडप्रेशर तक में लाभकारी है पुदीना

डिहाइड्रेशन से लेकर ब्लडप्रेशर तक में लाभकारी है पुदीना | GOOGLE

पुदीने को बेहद गुणकारी माना जाता है। यह चिकित्सा जगत में प्रचलित अरोमाथेरपी में भी उपयोग किया जाता है। इसमें विटामिन 'ए' की भरपूर मात्रा होती है। जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। साथ ही इसके कई दूसरे फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं पुदीने के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग-

डिहाइड्रेशन दूर करें- डिहाइड्रेशन या पानी की कमी से बचने के लिए पुदीना बहुत ही लाभकारी है। डिहाइड्रेशन में पुदीना, प्याज और नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है।

दांत और मसूड़े मजबूत करें-  सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण से मंजन करें। इससे ताजगी तो आती ही है साथ ही दांत और मसूड़े भी मजबूत होते हैं।

Advertisement

चेहरे में चमक लाएं- पुदीने की कुछ पत्तियां लेकर पीस लें। उसमें 2-3 बूंदे नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक इसके इस्तेमाल करने से चेहरे में चमक आती है और मुंहासे ठीक हो जाते हैं।

ब्लडप्रेशर में लाभकारी- पुदीना उच्‍च और निम्‍न दोनों प्रकार के रक्तचाप में फायदेमंद होता है। हाई बीपी से पीड़ित व्यक्ति को बिना चीनी एवं नमक डाले ही पुदीने का सेवन करना चाहिए। जबकि लो बीपी के रोगी को पुदीने की चटनी या रस में सेंधा नमक, काली मिर्च, किशमिश डालकर सेवन करना चाहिए।

लू लगने से बचाए- गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीने और प्‍याज की चटनी बनाकर सेवन करें। अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो लू लगने की आशंका खत्म हो जाती है।

TAGS: benefits of peppermint, dehydration, blood pressure, पुदीने के लाभ, पुदीना, चटनी, गुण, सेहत
OUTLOOK 20 April, 2017
Advertisement