Advertisement
03 April 2015

नीबू के फायदे

गूगल

गरमी का मौसम आ गया है। कोक-शोक छोड़ों जी, नीबू पानी से रिश्ता जोड़ो। बहते पसीने के बीच नीबू पानी पीने मजा ही अलग है। ठंडा का ठंडा और ताजगी की ताजगी। नीबू सेहत के लिए भी अच्छा होता है और फिट रहने के लिए तो यह रामबाण है। नीबू में विटामिन सी होता है और यह दांतों और मसूढ़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह तो चिकित्सक भी मानते हैं कि गर्मीकेदिनोंमेंनीबू पानी पीने से शरीर का तापमान ठीक रहता है इससे शरीर को ताजगीमिलती है। यह शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

 . अक्सर आपने सुना होगा कि नीबू पानी वजन घटानेमेंमददकरताहै। लेकिन यह सच है कि यह तरीका वाकई काम करता है। सुबह-सुबहखाली पेट नीबू पानी पियाजाए तो वजन घटता है। यदि गुनगुने पानी में नीबू के साथ शहद मिला कर पिया जाए तो इससे एसिडिटी नहीं बढ़ती और वजन कम होने में सहायता मिलती है।

. शहदशरीरकेअतिरिक्तवसाकोऊर्जाकेबदलता हैऔरकैलोरी तेजी से घटती है। नीबू मेंपेक्टिनफाइबरहोताहै, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और खाने खाने पर संतुष्टि का अहसास होता है।

Advertisement

. नीबूपानीमेंसाइट्रिकएसिडहोताहैजिससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर में मौजूद एन्जाइम्ससहीतरीकेसेकामकरते हैं और लिवर स्वस्थ्य रहता है। साइट्रिक एसिड से मैटाबॉलिज्म की क्रिया भी तेज होती है।

. नीबू में मौजूद फ्लेवनाइडपाचनतंत्रकोमजबूत करता है। यही वजह है कि भारी भोजन के बाद नीबू पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अगर मुंह से बदबू आती हो तो एक गिलास पानी में दो चम्मच नीबू का रस मिलाकर कुल्ले करना चाहए। रात को सोते वक्त भी ऐसा किया जा सकता है। इससे दांतों के बीच फंसे भोजन में बैक्टिरिया नहीं पनपते और सांसोंसे दुर्गंधनहीं आती।

. नीबू की चाय पीने से प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। नीबू में मौजूद एंटीऑक्सिडेंटऔरविटामिनसीकई रोगों से लड़ने में मदद करता है। यदि रोज भोजन में नीबू का उपयोग किया जाए तो मौसमी सरदी-जुकाम से बचा जा सकता है। इसमेंसैपोनिनसे फ्लू नहीं होता।

. त्वचा पर यदि किसी तरह के निशान हैं, नाखून कमजोर या बेरौनक हैं तो नीबू का रस इसके लिए भी फायदेमंद रहता है। नाखूनों पर नीबू का रस लगाने पर उनमें चमक आती है। किसी भी तरह के फेस पैक में 5-7 बूंद नीबू का रस मिला कर लगाया जाए तो त्वचा चमक उठती है।

. ठंडे पानी की बाल्टी में कुछ बूंदे नीबू का रस मिलाकर नहाने से पूरे दिन ताजगी बनी रहेगी। इस तरह के पानी से नहाने पर पसीने की दुर्गंध नहीं आती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नीबू के फायदे, फिटनेस, सेहत
OUTLOOK 03 April, 2015
Advertisement