Advertisement
14 April 2017

लैब जाने की जरूरत नहीं, ऐसे पकड़ेें खाने की चीजों में मिलावट

अब मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान में होगी आसानी,जानिए कैसे?

मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाली हानियों और बीमारियों की बातें अक्सर हम करते रहते हैं। ऐसे चीजों से बचना भी चाहते हैं लेकिन खाद्य पदार्थों के सैम्पल को लैब तक ले जाने का झंझट मोल नहीं लेना चाहते। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ‘डिटेक्ट ऑडल्टरेशन विथ रेपिड टेस्ट’ नाम की एक पुस्तक जारी की है। इसमें घर में ही मौजूद चीजों की मदद से खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ने केे तरीके बताए गए हैं।  

इस पुस्तक की मदद से मिलावट का पता लगाना बेहद आसान है। इसे आप भी आजमा सकते हैं-

नारियल तेल में मिलावट का पता लगाना 

  1. एक पारदर्शी गिलास में नारियल तेल को रखें।
  2. फिर 30 मिनट के लिए उसे रेफ्रिजरेटर में रख दें।
Advertisement

(फ्रीजर में ना रखें)

3 यदि नारियल तेल शुद्ध है तो वह जम जाएगा।

4 अगर नारियल तेल में कुछ मिलावट है तो वह एक अलग परत में दिखाई देगा।

 

शहद में मिलावट का पता लगाएं

1.एक पारदर्शी गिलास में पानी लीजिए।

2.शहद की एक बूंद गिलास में डालिए।

3.शुद्ध शहद पानी में नहीं फैलेगा।

4,अगर शहद मिलावटी हुआ तो वह पानी में फैल जाएगा।

 

अनाज (दाल) में धतूरे की मिलावट

1.एक प्लेट में अनाज की कुछ मात्रा रखें।

2.अब इसमें अशुद्धता देखें।

3.धतूरे के बीज चिपटे हुए काले तथा भूरे रंग के होते हैं, इन्हें करीब से देखकर अलग किया जा सकता है।      

 

 

 

TAGS: adulteration, FSSAI, DART, TEST, मिलावट, सेहत
OUTLOOK 14 April, 2017
Advertisement