Advertisement
20 October 2016

कैंसर रोकथाम और अनुसंधान के लिए एनआईसीपीआर और एआईआईए में समझौता

एआईआईए के प्रो. अभिमन्यु कुमार और एनआईसीपीआर के प्रो. रवि मेहरोत्रा एमओयू साइन करने के बाद

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य एनआईसीपीआर- नोएडा में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के संयुक्त उद्यम के रूप में इंटेग्रेटिव ऑनकालॉजी केंद्र स्थापित करना है ताकि कैंसर रोकथाम, अनुसंधान और सेवा के क्षेत्र में सहयोग किया जा सके। सहमति ज्ञापन पर एआईआईए के प्रो. अभिमन्यु कुमार तथा एनआईसीपीआर के निदेशक प्रो. रवि मेहरोत्रा ने आयुष मंत्रालय के सचिव अजीत एम शरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की सचिव डॉ. सौम्या स्वामीनाथन तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। 

इस सहमति ज्ञापन से अमेरिका के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के साथ द्वीपक्षीय वार्ता और सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा। 

TAGS: स्वास्‍थ्य, परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्‍थ्य अनुसंधान विभाग, कैंसर, रोकथाम, आयुष मंत्रालय, एनआईसीपीआर, एआईआईए
OUTLOOK 20 October, 2016
Advertisement