Advertisement
02 May 2015

ड्राय थाई पनीर

सुमन कुमार

सामग्री

पनीर – 250 ग्राम

लहसुन – 15-20 कलियां

Advertisement

कच्चा नारियल – 1 तिहाई हिस्सा

शेजवान चटनी – 3 छोटे चम्मच

सूखी लाल मिर्च – 3-4 मध्यम आकार की

काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

नीबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

तेल – 1 बड़ा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

 

विधि

. कच्चा नारियल और लाला मिर्च पीस लें। लहसुन बारीक काट लें।

. तेल गर्म करें और कटा हुआ लहसुन डालें। नारियल-लाल मिर्च का पेस्ट डालें।

. शेजवान चटनी डालें। दो-तीन लगातार चलाएं।

. पनीर के चौकोर टुकड़े काट कर उसमें डालें। थोड़ी देर आंच पर ही रहने दें।

. नमक और नीबू का रस डालें। उतारने से पहले काली मिर्च पाउडर बुरकें और गरम परोसें।

TAGS: ड्राय थाई पनीर, शेजवान चटनी, नई विधि
OUTLOOK 02 May, 2015
Advertisement