Advertisement
16 September 2016

दुनिया भर में चीनी व्यंजनों को पीछे छोड़ रहा है भारत का जायका

गूगल

सेलिब्रिटी शेफ अजय चोपड़ा का मानना है कि भले ही चीनी व्यंजन दुनिया भर में लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन भारतीय खाने से इसे टक्कर मिल रही है। भारतीय व्यंजन भी लोगों की थालियों में विश्व भर में जगह बना रहा है। चोपड़ा ने कहा, भारतीय व्यंजन विश्व के नक्शे पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, विश्व भर में चीनी भोजन स्थानीय खाने के बाद दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन भारतीय व्यंजन काफी लोकप्रिय हो चुका है और यह चीन को पीछे छोड़ रहा है।

देश-विदेश की यात्रा करने वाले व्यंजन विशेषज्ञ चोपड़ा कहते हैं कि पूरी दुनिया में ही खाना बनाने के शौकीन लोग बहुत प्यार और धैर्य से खाना पकाते हैं। खाना बनाने की तकनीक ज्यादातर देशों में लगभग एक जैसी है। चोपड़ा ने उत्तर भारत और दक्षिण भारत के व्यंजनों पर बात करते हुए कहा कि हर जगह का खाना वहां के लोगों के व्यक्तित्व को दर्शाता है। उत्तर भारत के लोग जहां खाने में मक्खन, स्थानीय मसाले, मीट और चिकन का प्रयोग ज्यादा करते हैं, वहीं दक्षिण में नारियल, करी पत्ता, कई तरह के मिर्च और मसाले का प्रयोग ज्यादा होता है। चोपड़ा फिलहाल द वेस्टिन मुंबई गार्डन सिटी में एग्जीक्यूटिव शेफ हैं।

TAGS: भारतीय व्यंजन, चीनी व्यंजन, अंतरराष्ट्रीय स्तर, भारतीय जायका, लोकप्रिय, सेलिब्रिटी शेफ, अजय चोपड़ा, व्यंजन विशेषज्ञ, उत्तर भारत, दक्षिण भारत, द वेस्टिन मुंबई गार्डन सिटी, Indian food, Chinese cuisine, Globally, Celebrity Chef, Ajay Chopra, Food expert, North Indian, S
OUTLOOK 16 September, 2016
Advertisement