Advertisement
11 September 2016

भारतीय महिलाओं में बढ़ रहा है अकेले यात्रा करने का चलन

गूगल

हॉलीडे आईक्यू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक हरी नायर ने बताया, भारतीय महिलाओं में अकेले घूमने का प्रचलन पिछले दो साल में बढ़ता जा रहा है। लगभग 35 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को अकेले घूमने का विकल्प अधिक सहज लगता है। उन्होंने बताया कि अधिकतर अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं पांच में से एक यात्रा अपने साथी या समूह के साथ करना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, भारत के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं में अधिकतर उत्तरी क्षेत्र की महिलाएं हैं। होटल्स डॉट कॉम के भारत और सीइए के वरिष्ठ विपणन प्रबंधक, अमित अग्रवाल ने बताया कि अकेले यात्रा करने का चलन युवा स्वतंत्र भारतीय महिलाओं में अधिक लोकप्रिय है। उन्होंने कहा, अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या तमाम जानकारियों और बुकिंग की सुविधाओं के आसान हो जाने के कारण भी अधिक बढ़ी हैं। आमतौर पर सुरक्षा ही चिंता का विषय होता था। लेकिन अधिकतर गंतव्यों पर महिला बसें, महिला ट्रेनें, महिला टैक्सी चालक होने से भी इस समस्या का कुछ हद तक निदान हुआ है।

अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा के इंतजामों में बदलाव, बेहतर और सुरक्षित आवास विकल्प, बेहतर यातायात और दूरगामी और लीक से हटकर गंतव्यों पर आसान पहुंच के कारण भी पिछले कुछ सालों में महिलाओं के घरेलू और विदेशी गंतव्यों पर अकेले यात्रा करने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोक्स एंड किंग्स के प्रमुख करन आनंद ने कहा कि अकेले यात्रा करने वाली भारतीय महिलाओं की संख्या में पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। ईजीगो 1 की सीईओ और निदेशक नीलू सिंह ने कहा कि हमारी कंपनी ने पाया कि अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, पिछले साल यह आंकड़ा 19 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि आजकल भारत अपने विशाल और विविध आकर्षण केंद्रो के चलते अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए लोकप्रिय गंतव्य बना हुआ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महिलाएं, घूमना, विशेषज्ञ, बदलाव, यात्रा, हॉलीडे आईक्यू, हरी नायर, होटल्स डॉट कॉम, अमित अग्रवाल, सुरक्षित आवास विकल्प, कोक्स एंड किंग्स, करन आनंद, ईजीगो 1, नीलू सिंह, Women, Experts, Tourism, Holiday IQ, Hari Nair, Hotels.com, Amit Agarwal, Safe stay option, Cokes and King
OUTLOOK 11 September, 2016
Advertisement