Advertisement
10 April 2018

गूगल की आवाज से शादी करना चाहते हैं 4.5 लाख भारतीय

Google Assistant

गूगल ने भारतीयों को लेकर एक दिलचस्प जानकारी साझा की है। गूगल होम और गूगल होम मिनी के लॉन्च पर गूगल ने यह जानकारी शेयर की है।

जिनके पास एंड्रॉएड फोन है, उन्होंने गूगल असिस्टेंट की आवाज सुनी ही होगी। लोग बोलकर गूगल असिस्टेंट पर अपनी क्वेरी सर्च करते हैं और गूगल असिस्टेंट में महिला की आवाज में सारी जानकारी मिलती है। भारतीय इस आवाज के इतने दीवाने हैं कि उससे शादी करना चाहते हैं। गूगल असिस्टेंट को पूरे 4.5 लाख शादी के प्रपोजल मिले हैं। यह जानकारी गूगल प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट रिषी चंद्रा ने दी।

चंद्रा के मुताबिक, गूगल असिस्टेंट को भारत से 4.5 लाख शादी के प्रस्ताव मिले हैं। गूगल के मुताबिक, भारतीय टाइप करने की जगह बोलकर सर्च करने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं इसलिए गूगल के स्पीकर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। गूगल के स्पीकर गूगल होम और गूगल होम मिनी में भी वॉयस असिस्टेंट सर्विस दी गई है। इनमें अभी अंग्रेजी असिस्टेंट सर्विस उपलब्ध है, आने वाले समय में हिंदी में भी सपोर्ट उपलब्ध होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 4.5 lakh, marriage proposals, india, google
OUTLOOK 10 April, 2018
Advertisement