Advertisement
28 October 2017

धोनी की 2 साल की बेटी जीवा को गाते हुए सुनकर आपका दिन बन जाएगा

अपनी बेटी के साथ धोनी. फाइल फोटो.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की उम्र सिर्फ दो साल है, लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से काफी पॉपुलर हैं।

हाल ही में जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की गई थी। इस अकाउंट के 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस वीडियो में जीवा साल 1992 में आई मलयालम फिल्म ‘अध्व्यथम’ का एक गाना गाती नजर आई थीं, जो उन्हें उनकी नैनी शीला ने सिखाया था। शीला केरल से हैं। यह बात वीडियो के साथ ही लिखी गई है। यह गाना मलयालम में है।

Advertisement

जीवा का गाना इतना पॉपुलर हुआ कि अलापुज्हा जिले के अंबालाप्पुज्हा श्रीकृष्ण मंदिर ने 14 जनवरी को होने वाले कृष्ण समारोह में जीवा को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है।

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल न्यू जीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और कल (29 अक्टूबर) कानपुर में खेले जाने वाला मैच तय करेगा कि कौन सी टीम विजेता बनेगी।

पिछले दिनों जीवा की एक और फोटो काफी पसंद की गई थी, जिसमें वह अपने पापा महेंद्र सिंह धोनी को पानी पिलाती दिख रही हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने भी जीवा के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया था।

TAGS: dhoni, 2 years daughter, jeeva, viral, intagram
OUTLOOK 28 October, 2017
Advertisement