Advertisement
17 April 2017

वसूली मामले में नारद न्यूज के मैथ्यू सैमुअल को समन

वसूली मामले में नारद न्यूज के मैथ्यू सैमुअल को समन | wikipedia.org

मैथ्यू को कल भेजे समन में मुचिपारा पुलिस थाना प्रभारी ने उनसे 20 अप्रैल तक थाना में पेश होने के लिए कहा है। बहरहाल, नारद न्यूज के सीईओ ने बताया कि एक सर्जरी के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें कम से कम तीन महीने तक आराम करने की सलाह दी है। उन्हें यात्रा करने की मनाही है।

वसूली के एक मामले के संबंध में मैथ्यू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बिहार के पूर्व सांसद को कथित तौर पर धमकी दी गई थी कि वह पांच करोड़ रुपये दें, नहीं तो रिश्वत लेते हुए उनके स्टिंग आॅपरेशन की फुटेज सार्वजनिक कर दी जाएगी।

TAGS: Narada News, Mathew Samuel, extortion
OUTLOOK 17 April, 2017
Advertisement