Advertisement
02 April 2015

उत्तराखंड में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला

विशेष सहयोग

नागरिक पत्रिका के संपादक मुनीष कुमार और स्वतंत्र पत्रकार प्रभात ध्यानी रामनगर कस्बे से 20 किमी दूर ग्रामीणों के बुलावे पर वीरपुर लच्छी गांव गए थे। गांव में बुक्सा जनजाति के लोग रहते हैं। वे लोग इलाके में अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

मुनीष और प्रभात के वापस लौटते वक्त गुंडों ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इस घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में आक्रोश है और विरोध प्रदर्शन जारी हैं। नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह ने इसे उत्तराखंड में बढ़ते माफिया राज का संकेत कहा है तो भाकपा-माले नेता राजा बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश नौटियाल और गणेश रावत ने जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस घटना के खिलाफ पत्रकारों और जन संगठनों ने दिल्ली के उत्तराखंड भवन में भी आज प्रदर्शन किया। 

TAGS: उत्तराखंड, पत्रकार, हमला, प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, अवैध खनन
OUTLOOK 02 April, 2015
Advertisement