Advertisement
16 February 2018

अमिताभ के बाद अब सोनम कपूर ने ट्विटर पर किया कांग्रेस को फॉलो, पार्टी ने कहा, 'शुक्रिया'

File Photo

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। और इसके लिए कांग्रेस ने सोनम कपूर का आभार भी जताया है। शुक्रिया अदा करने के साथ ही, पार्टी ने सोनम की अपकमिंग फिल्म के लिए उन्‍हें बधाई भी दी।

गुरुवार को यानी 15 फरवरी को सोनम कूपर ने ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया। एक्ट्रेस सोनम कपूर द्वारा पार्टी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘हमें फॉलो करने के लिए बहुत शुक्रिया सोमन कपूर। आप सुंदर और प्रेरक हैं! इसके साथ ही, पार्टी ने सोनम की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को देखने के लिए उत्सुकता जताते हुए लिखा ‘अब इंतजार नहीं होता..।’

ट्विटर पर कांग्रेस के फॉलोअर्स में इजाफा हुआ है। जून 2016 में कांग्रेस के जहां 1 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं फरवरी 2018 में ये बढ़कर 4 मिलियन से अधिक हो गए हैं।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को दोपहर में महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया था। बिग बी द्वारा पार्टी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘हमें फॉलो करने के लिए बहुत शुक्रिया अमिताभ बच्चन जी। आपकी फिल्म ‘102 नाॉट आउट’ के लिए आपको हमारी शुभकामनाएं। हमें सेलिब्रेट करने का एक और कारण मिल गया है। ट्विटर पर अब हमारे 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: After Amitabh bachchan, now Sonam Kapoor, follow Congress, on twitter, party says-thankyou
OUTLOOK 16 February, 2018
Advertisement