Advertisement
01 February 2018

तो इस वजह से अमिताभ बच्चन ने दिए ट्विटर छोड़ने के संकेत

तो इस वजह से अमिताभ बच्चन ने दिए ट्विटर छोड़ने के संकेत | File Photo

बॉलीवुड के साथ-साथ सोशल मीडिया के भी शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर छोड़ने के संकेत दिए हैं। इन दिनों बिग बी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों (फॉलोअर्स) की संख्या कम होने से नाखुश हैं। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या तीन करोड़ 30 लाख से घटकर तीन करोड़ 29 लाख हो गई है।

अमिताभ ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की कम होती संख्या के संबंध में मजाक करते हुए कहा कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा,  ट्विटर तुमने मेरे प्रशंसकों की संख्या कम कर दी...हा हा हा हा हा....। यह मजाक है... तुम्हें छोड़ने का समय आ गया है...इस सफर के लिए शुक्रिया...समुद्र में और भी जहाज है, जो इससे कहीं अधिक मनोरंजक भी हैं....।’’

 

Advertisement

बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान के भी ट्विटर पर तीन करोड़ 29 लाख प्रशंसक ही हैं। ट्विटर के अलावा अमिताभ अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं और अपने ब्लॉग को लेकर भी वह हमेशा चर्चा में रहते हैं।

TAGS: Amitabh Bachchan, jokes about, quitting, Twitter
OUTLOOK 01 February, 2018
Advertisement