Advertisement
22 January 2016

ट्विटर के भी शहंशाह बने अमिताभ बच्चन, 1.90 करोड़ प्रशंसक

अपने प्रतिद्वंद्वियों शाहरुख खान (1.75 करोड़), आमिर खान (1.62 करोड़), सलमान खान (1.58 करोड़) और प्रियंका चोपड़ा (1.25 करोड़) को पछाड़ते हुए 73 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में एक नया मुकाम बनाया। बच्चन का ट्विटर अकाउंट मई 2010 में सक्रिय हुआ था और तब से अभिनेता के लिए यह प्रशंसकों से जुड़ने और उनसे बातचीत करने का एक माध्यम बना हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ट्विटर पर अपने 1.9 करोड़ प्रशंसकों को रिट्वीट करने की उत्सुकता में सत्ते पे सत्ता का 34 साल भी भुला बैठा।

सत्ते पे सत्ता एक एक्शन प्रधान हास्य फिल्म थी जो 1954 में आई हॉलीवुड फिल्म सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स से प्रेरित थी। राज एन सिप्पी निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा हेमा मालिनी, अमजद खान और सचिन मुख्य भूमिका में थे। बच्चन ने अब तक 47.5 हजार ट्वीट्स किए हैं।

TAGS: Amitabh Bachhan, Twitter, Amir Khan, Shah Rukh Khan, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, सत्ते पे सत्ता
OUTLOOK 22 January, 2016
Advertisement