Advertisement
13 February 2018

‘प्रिया प्रकाश’ से पहले इन 4 लोगों ने भी इंटरनेट में फैलाई थी सनसनी

इन दिनों हर तरफ इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया प्रकाश वारियर की चर्चा जोरो पर है। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी नजरों का ऐसा तिलिस्म चलाया है कि 30 से‍केंड में भारत सहित दुनिया भर के लोग उनकी अदाओं के दीवाने हो गए हैं। मलयाली फिल्‍म 'ओरू अडार लव' से अपना डेब्‍यू करने वाली प्रिया ने इस फिल्‍म के एक गाने 'मानिका मलयारा पूवी' में कुछ सेकेंड के शॉट में ही सबका मन मोह लिया।

लेकिन, आपको बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसी शख्सियतें हैं जिन्होंने जमकर सुर्खियां लूटी हैं।

 

Advertisement

ढिंचक पूजा

ढिंचक पूजा को भला कौन नहीं जानता। सेल्फी मैंने ले ली आज गाना गाकर रातो-रात मशहूर हुई पूजा के वीडियो को उस वक्त 6 दिनों में 30 लाख लोगों ने देख था। यानी इंटरनेट पर अपनी आवाज़ से उन्होंने तहलका जरूर मचा दिया था। फिर क्या था 'स्वैग वाली टोपी', 'दारु दारू', जैसे गानों से पूजा सुर्खियों में रही। इसका आलम ये रहा कि बिग बॉस 11 में भी इन्हें बुलाया गया।

 

चायवाला अरशद खान

 

पिछले साल पाकिस्‍तान चाय की दुकान चलाने वाले अरशद खान की जिंदगी भी अचानक बदल गई। जब नीली आंखों वाले अरशद की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर हॉट चायवाला के नाम से वायरल हो गईं। परिणाम यह हुआ कि कई फिल्‍म प्रोड्यूसर्स ने उसे अपनी फिल्‍म में रोल का ऑफर दे डाला। कई टीवी चैनल्‍स ने उसे टॉक शो में भी बुलाया।

 

नेपाल की सब्जी वाली

 

सोशल मीडिया पर लोग बिना किसी भेदभाव के शोहरतों से नवाजते हैं। नेपाल के एक बाजार में सब्‍जी बेचने वाली एक लड़की की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। लोग चर्चा करते रहे कि एक सब्‍जी वाली भी इतनी खूबसूरत हो सकती है। यह सब्जी वाली नेपाल और भारत में एक ही दिन में प्रसिद्ध हो गई।

 

सायमा हुसैन मीर

फिल्म 'रईस' के प्रमोशन में शाहरुख खान कई जगहों का दौरा कर रहे थे। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। सेल्फी में चेहरा कैप्चर हुआ था जो रातों रात इंटरनेट में चर्चा का विषय बन गया। ये चेरा सायमा हुसैन का था जो एसआईडी पुणे की थर्ड ईयर की छात्रा हैं। नतीजा ये हुआ कि लगभग हजार से ज्यादा शादी के प्रस्ताव इनके पास आ चुके हैं।

TAGS: Before, Priya Prakash, these 4 people's videos, sensation in the Internet
OUTLOOK 13 February, 2018
Advertisement