Advertisement
11 September 2019

सोशल मीडिया पर #Chandrayaan2 ने छुई नई ऊंचाई, भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला हैशटैग बना

File Photo

भारत में इसरो का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देश का सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला हैशटैग बन गया है। एक नए शोध में पता चला है कि 1 से 9 सितंबर के बीच इसके साथ 67,544 ट्वीट्स किए गए। ऑनलाइन विजिबिल्टी मैनेजमेंट कंपनी सैमरश ने हाल ही में विक्रम लैंडर को लेकर 1 से 9 सितंबर के बीच एक शोध कराया, जिसमें चंद्रयान-2, विक्रम और इसरो से ट्विटर भरा पड़ा है।

इसरो के कार्यों पर भारतीयों ने दिखाई रुचि

सैमरश के कम्यूनिकेशन हेड फर्नाडो अंगुलो ने मंगलवार रात कहा, ‘इसरो के कार्यो पर भारतीयों ने बहुत रुचि दिखाई है। मिशन को लेकर अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए लोग ट्विटर का सहारा लेते हैं। यह देखना बहुत रोचक है कि उम्मीदों के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने के बाद भी लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक और तटस्थ रही है।’

Advertisement

ट्वीट इगेजिंग ट्वीट में तीसरे स्थान पर है इस शख्स का ट्वीट

अंगुलो ने कहा, ‘बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का दर्शाकों पर अच्छा प्रभाव रहता है, खासकर के उनकी फिल्म मिशन मंगल के बाद से यह बढ़ा है। इसलिए, उनका किया गया ट्वीट इगेजिंग ट्वीट में तीसरे स्थान पर है’। शोध में कहा गया है कि चंद्रयान-2 हैशटैग वॉल्यूम ऑफ 67,554 के साथ आजकल पहले स्थान पर है लेकिन इसके अतरिक्त दूसरे दो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैशटैग्स हैं, हैशटैग विक्रम लैंडर (43,749) और हैशटैग इसरो (38,619)।

चंद्रयान-2 मिशन की सफलता के लिए लोग मांग रहे थे दुआएं

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार प्रयासरत है। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की भले ही चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हुई, मगर भारतीयों के लिए सुखद खबर यह थी कि हार्ड लैंडिंग के बावजूद विक्रम लैंडर सलामत है और साबुत है।

जब विक्रम लैंडर का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटल से संपर्क टूट गया

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की शुक्रवार की देर रात और शनिवार तड़के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे थे और चंद्रयान-2 की सफलता को लेकर भगवान से दुआएं भी कर रहे थे। लेकिन इस बीच विक्रम लैंडर का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटल से संपर्क टूट गया, जिसके बाद लोगों को काफी निराशा हुई। जैसे ही यह खबर इसरो प्रमुख के सिवन ने देश को दी, सबकी धड़कनें थम गईं। मगर कुछ देर बाद ही यह खबर आई कि विक्रम लैंडर का पता चल गया है, वैसे ही देश में खुशी का माहौल बन गया। फिलहाल इसरो की टीम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में इसरो की टीम अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी।

चंद्रयान-2 को लेकर पोस्ट और हैशटैग से भरा सोशल मीडिया

चंद्रयान-2 को लेकर सोशल मीडिया भी ऐसे पोस्ट्स से भरा पड़ा है। इस अवसर को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- दोस्तों चंद्रयान-2 और विक्रम लैंडर सफल हो गया। बप्पा का आशीर्वाद जो था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chandrayaan 2, most trending, hashtag, in India
OUTLOOK 11 September, 2019
Advertisement