Advertisement
22 April 2015

चेहरा बदलेगा फेसबुक

विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट बहुत से नए बदलाव के साथ जल्द ही दिखाई देगी। फेसबुक पर अभी तक लाइक और शेयर जैसे विकल्प थे जिससे दोस्तों ने क्या लिखा या किस पोस्ट को कितने लोगों ने कोई पोस्ट शेयर की यह जाना जा सकता था। अब इन विकल्पों पर कुछ बदलाव किए जा सकेंगे।

फेसबुक के मैक्स यूलेंस्टीन एंड लॉरेन सीजर्स ने ब्लॉग पर कहा न्यूज फीड का लक्ष्य है ऐसी सामग्री दिखाना जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। ब्लॉग में कहा गया है कि इस बदलाव का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि न्यूज फीड में अपने दोस्तों के लिए फोटो, वीडियो, स्टेटस अपडेट या लिंक को ज्यादा प्रमुखता मिलेगी ताकि उन्हें हर जानकारी मिले।

फेसबुक जगह बनाने के लिए किसी समाचार पर टिप्पणी या किसी अन्य व्यक्ति के पोस्ट को अलग हटाएगी। फेसबुक ने कहा कई लोगों ने हमें कहा कि उन्हें अपने दोस्तों द्वारा किसी पोस्ट को पसंद किए जाने या टिप्पणी करने के बारे में जानना पसंद नहीं है। कंपनी ने कहा इससे ऐसी रपटें न्यूज फीड में नीचे दिखेंगी या बिल्कुल नहीं दिखेंगी, इसलिए आप अपने दोस्तों और अपनी पसंद के पेज से जुड़ी सामग्री सीधे तौर पर देख सकेंगे।

TAGS: फेसबुक, बदलाव, नया स्वरूप, मैक्स यूलेंस्टीन, लॉरेन सीजर्स
OUTLOOK 22 April, 2015
Advertisement