Advertisement
08 August 2015

सोशल मीडिया पर राधे मां के समर्थकों की जमकर खिचाई

सोशल मीडिया पर राधे मां और उनके समर्थकों की जमकर हो रही खिचाई | गूगल

 इससे पहले ‌‌ऋषि ने ट्वीट किया था कि पहले बोल राधा बोल तूने ये क्या किया और फिर राधा ऑन द डांस फ्लोर गाने का मन कर रहा है। फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने राधे मां के साथ सामने आई तस्वीरों के बाद कहा कि कभी उनके साथ गलत माहौल महसूस नहीं हुआ। घई ने कहा कि माता वैष्‍णो देवी के भक्त होने के कारण हम राधे मां से मिलने बोरीवली जाते हैं। घई ने कहा कि राधे मां के पास जाने से हमें कभी महसूस नहीं हुआ कि वह गलत हैं। फिल्म अभिनेता गजेंद्र चौहान सहित कई लोगों की तस्वीरें राधे मां के साथ सामने आई है।

 पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक सिख परिवार में जन्मी राधे मां की शादी पंजाब के रहने वाले व्यवसायी सरदार मोहन सिंह से हुई। शादी के बाद राधे मां एक महंत के संपर्क में आई और अध्यात्म की दुनिया में चली गई। राधे का विवादों से शुरू से ही नाता रहा। मुंबई के एक महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर मुंबई की ही एक वकील ने एक केस दर्ज कराया जिसमें कहा गया है कि राधे मां लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं।

 राधे मां की विविध रूपों में फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद से हंगामा मच गया है। कोई उन्हें आधुनिक देवी कह रहा है तो कोई प्रेम बांटने वाली मां। राधे मां के कई रूपों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। खबर यह भी है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।  

TAGS: राधे मां, विवाद, सुभाष घई, गजेंद्र चौहान, ऋषि कपूर, सोशल मीडिया, Controversial, Radhe Maa, social media
OUTLOOK 08 August, 2015
Advertisement