Advertisement
22 April 2016

पृथ्वी दिवस पर गूगल का खास डूडल

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि दुनिया के 120 से अधिक नेता आज पेरिस जलवायु समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर पिछले वर्ष दिसंबर में 190 से अधिक देशों ने सहमती जताई थी।

 

डूडल कलाकार सोफी डियाओ ने आकर्षक तरीके से टुंडा, जंगल, घास के मैदान, रेगिस्तान और प्रवल भित्तियों को पांच अलग अलग डूडल में उकेरा है। ऐसे में हर बार गूगल के होमपेज पर जाने पर अलग-अलग डूडल दिखते हैं। इसके साथ ही सभी डूडल में अलग-अलग बायोम के जीवों को भी शामिल किया गया है। जंगल में लोमड़ी, रेगिस्तान में कछुए, प्रवाल भित्ति के साथ ऑक्टोपस, घास के मैदान में हाथी और टुंडा में ध्रुव पर पाए जाने वाले भालू का चित्रण किया गया है। गौरतलब है कि अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने वर्ष 1970 में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पृथ्वी दिवस की शुरूआत की थी।

TAGS: सर्च इंजन, वेबसाइट, पृथ्वी दिवस, बायोम
OUTLOOK 22 April, 2016
Advertisement