Advertisement
04 July 2016

दिल छू लेता है गूगल का यह विज्ञापन

दिल छू लेता है गूगल का यह विज्ञापन

कंपनियां अपने उत्पाद के लिए तरह-तरह से विज्ञापन तैयार करती हैं। लेकिन यदि इनमें इमोशन का तड़का हो तो इसका रूप बदल जाता है। गूगल इंडिया ने एक पिता-बेटे की कहानी को थीम बना कर बहुत ही भावनात्मक विज्ञापन तैयार किया है। द हीरो बॉलीवुड स्टोरी नाम से यह विज्ञापन खूब सराहा जा रहा है।

इस विज्ञापन को लोए लिंटास ने बनाया है। इसमें हाल ही में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके विकी कौशल ने बेटे की भूमिका निभाई है। विकी अपने पिता के बॉलीवुड के अधूरे सपने को गूगल सर्च की मदद से अलग ढंग से पूरा करता है।

TAGS: google, vicky kaushal, गूगल, विकी कौशल
OUTLOOK 04 July, 2016
Advertisement