Advertisement
18 August 2015

इंटरनेट पर 94% बढ़ी हिंदी सामग्री की खपत: गूगल

इंटरनेट पर सालाना 94% की दर से बढ़ी हिंदी: गूगल | google

बेंगलुरू। इंटरनेट के जरिये हिंदी का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है। छोटे शहरों व कस्‍बों में इंटरनेट उपयोक्ताओं की जरूरत को पूरा करने के लिए सर्च इंजन कंपनी गूगल अब अपने नक्‍शे और सर्च जैसी सेवाओं का इस्तेमाल हिंदी व अन्‍य भारतीय भाषाओं में बढाना चाहती है।

गूगल इंडिया के मार्केटिंग निदेशक संदीप मेनन ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार 50 करोड़ हिंदी भाषी हैं जबकि हिंदी में विकीपीडिया आलेख केवल 1 लाख हैं। भारत में इंटरनेट इस्‍तेमाल करने वाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। यह संख्‍या 2011 में 10 करोड़ थी जो अब करीब 30 करोड़ है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट आधार हो गया है। यह संख्या 2017 में 50 करोड़ होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि भारत में पांच में से एक यानी करीब 21 प्रतिशत लोग इंटरनेट हिंदी में देखना पसंद करते हैं। देश में हिंदी सामग्री की खपत सालाना 94 प्रतिशत बढी है। गूगल ने हाल ही में एक नई सुविधा इंस्टेंट ट्रांसलेशन शुरू की थी। इसके जरिए छपी हुई सामग्री का अनुवाद भी किया जा सकता है।

Advertisement

 

 

 

TAGS: गूगल, इंटरनेट, हिंदी, सामग्री, हिंदीभाषी, सर्च इंजन
OUTLOOK 18 August, 2015
Advertisement