Advertisement
01 April 2018

क्या चेतन भगत कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं?

चेतन भगत (बाएं), राहुल गांधी (दाएं)

मशहूर नॉवेलिस्ट चेतन भगत ने ‘एक अप्रैल’ को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। देश को ठीक करने की जरूरत है। मैं कांग्रेस जॉइन करने जा रहा हूं। मैं उनके कर्नाटक कैंपेन का समर्थन करूंगा। राहुल गांधी के साथ मिलकर आइए एक बेहतर भारत बनाएं। आपकी शुभकामनाएं चाहिए, क्योंकि यह मेरे लिए एक बड़ा कदम है।‘

अब यहां ठहरिए।

इस ट्वीट के आगे उन्होंने एक लिंक अटैच किया है। इस पर क्लिक करने के बाद आपको पूरा मामला समझ में आ जाता है। इस पर क्लिक करने पर 'अप्रैल फूल्स डे' के बारे में विकीपीडिया का पेज खुलता है। यानी 'मूर्ख दिवस' पर चेतन भगत ने यह प्रैंक किया है। लेकिन कई लोगों ने इसे सीरियसली ले लिया और उन्हें शुभकामनाएं भी देने लगे।

Advertisement

लोग इस झांसे में आए, इसकी एक वजह भी है। चेतन भगत के सुर भी अब कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। 'फाइव पॉइंट समवन' के लेखक ने पिछले दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया में एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को 'टेन पॉइंट्स' में सुझाव दिया था, जिनकी मदद से पार्टी भाजपा का मुकाबला कर सकती है। 

चेतन भगत का यह ट्वीट इस मामले में केस स्टडी हो सकता है कि बगैर पूरी सूचना के आदमी को लहालोट नहीं होना चाहिए।

वेल प्लेड, चेतन भगत।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: chetan bhagat, tweet, april fool, congress, joining congress
OUTLOOK 01 April, 2018
Advertisement