Advertisement
14 May 2015

मोदी के म्यूजियम दौरे पर चुहलबाजी

गूगल

 

संग्रहालय की खासियत

इस संग्रहालय में चीन के पहले बादशाह किन शी हुआंग की सेनाओं को दर्शाने वाली मूर्तियों का एक बड़ा संग्रह है। संग्रहालय में टेराकोटा सेना या टैराकोटा योद्धाओं और घोड़ों का संग्रह है। टैराकोटा कलाकृतियों का यह संग्रह किन की सेनाओं को दर्शाता है। यह संग्रहालय परिसर संयुक्तराष्ट्र के वैश्विक विरासत स्थलों में शामिल है। इसमें किन की कब्र भी है। यह पुरातन शहर चीनी और बौद्ध संस्कृति से ओत-प्रोत है। देश को एकीकृत करने वाले चीन के पहले बादशाह की कब्र चीनी इतिहास का सबसे बड़ा मकबरा है।

Advertisement

 

वैज्ञानिकों का आकलन है कि तीन अलग-अलग गडढों में लगभग 8,000 योद्धा हैं और इनमें से कई जमीन के नीचे दबे हुए हैं। इनके साथ 130 रथ, 520 घोड़े और 150 युद्धक घोड़े भी हैं। इनकी ऊंचाई इनकी भूमिकाओं के अनुसार भिन्न-भिन्न है। सबसे लंबी ऊंचाई वाले सेनापति हैं और इनके साथ रथ एवं घोड़े भी होते हैं। मिट्टी से बनी अन्य असैन्य कलाकतियां भी गड्ढों में पाई गई हैं और इनमें अधिकारी, नट, पहलवान और संगीतकार शामिल हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सेना को बनाने में लगभग सात लाख कर्मचारी लगे थे।

 

#ModiInChina के तहत संग्रहालय को लेकर ट्वीट और फेसबुक कमेंट्स

गौरव प्रधान- लगता तो वैसा है, कहीं हमारे मंदमोहन का चीनी डुप्लीकेट तो नहीं? वैसे चीन वाले सबका डुप्लीकेट बना लेते है।  

दीपक सुखाडिया- आई एम मिस्टर बूमबास्टिक, से मी फंटास्टिक, बूम..बूम..बूम..।

राहुल भसीन- डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

शैली- चाइना वालों, मुझे पहचानो, भारत से आया, मैं मोदी, मै मोदी, मै मोदी।

घुंटा प्रसाद- तुम्हारे गिरेबान में क्या है।

डॉ. अवीरा वस्ता - तुम बिना बोले इतनी शोहरत कैसे पा लेते हो।

गब्बर- मोदी युवा मिलखा सिंह का बुत देखकर हैरान हो गए।

कह के पहनो- इतना सन्नाटा क्यों है भाई।

दंगा मारी- टेक ओके, अगला पोज, अब सेल्फी की बारी।

मीनाक्षी सोलंकी- दोस्त तुम पत्थर बने हुए हो, कुछ तो बोलो, मैं गुदगुदी कर दूंगा नहीं तो।

जितेंद्र जैसवाल- मोदी 2025 में कांग्रेस का होने वाला हाल देख रहे हैं।

महेश- यह टूटी तो टूटी कैसे, चाइना के सीमेंट से जो बनी है।

गब्बरः हे...मेरी ओर देखो, क्या सलमान की कार तुम ही चला रहे थे।

 

चीन दौरे को लेकर अन्य टवीट्स

नेहा शीतल- मोदी सूटेड-बूटेड नहीं हैं। पारंपरिक वेशभूषा में हैं। राहुल गांधी ने पूरा बदला ले लिया, अब वह मम्मी के साथ आराम से सो सकेंगे।  

 रेनी- चांदनी चौक टू चाइना

 ब्रिकेशः आदरणीय मोदी जी, प्लीज चाइना से आते हुए मच्छर मारने वाले दर्जनभर रैकेट लेते आएं। वहां सस्ते मिलते हैं।

 विनोद मेहता- मोदी की चीन यात्रा के ठीक एक दिन पहले चीन के एक मशहूर अखबार ने मोदी को 'चालबाज' कहा । एकदम सटीक आकलन है।

सनातन भारत- कम से कम मोदी केजरीवाल और राहुल गांधी की तरह विपश्यना टूअर पर नहीं जा रहे हैं। वह दिन और रात देश के लिए काम कर रहे हैं।

चितवन एस.ढिल्लों- इस प्रधानमंत्री में डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी की तुलना में विदेशी दौरों में रत्ती भर ग्रेस नहीं।

सबीना सिद्दकी- मोदी को चीन में केवल न सुनाई देने वाली जलालत ही मिलेगी।

 

फेसबुक

असद जाफर - मोदी ने पुतलों से मन की बात करी, पुतले अति उत्साहित हिले-डुले फिर शांत हो गए।

दिलीप खान- चाय में चीनी कम हो तो टीवी खोल लीजिए, चीन ही चीन, चीनी ही चीनी, बस्स हो गया काम।

 निर्मलकांत विद्रोही- बताया जा रहा है वो आजकल चीन में है, अब मैं उन्हें भगोड़ा घोषित करता हूं।  

 विकास त्रिवेदी- मोदी जी चीन दौरे पर हैं। बीजिंग के बाजार से लल्लन लाइव जुड़ गए हैं। कैसा है चीन का माहौल लल्लन?

मीनू जैन- चाइना में ट्विटर पर बंदिश है मगर हमारे साहेब लगातार ट्वीट कर रहे हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: टेराकोटा वॉरियर्स म्यूजियम, नरेंद्र मोदी, बादशाह किन शी हुआंग, चीन, terracotta warriors museum, narendra modi, china, king qin shi huang
OUTLOOK 14 May, 2015
Advertisement