Advertisement
18 September 2015

अब फेसबुक से यूं खबर जुटाएंगे पत्रकार

गूगल

इस टूल को ‘सिग्नल’ नाम दिया गया है जो पत्रकारों को फेसबुक और इंस्टाग्राम से सामग्री को ढूंढने, स्रोत बताने और जोड़ने में मददगार है। यह टूल पत्रकारों के लिए निःशुल्क है।

फेसबुक के मीडिया साझेदारों के निदेशक एंडी मिशेल ने एक ब्लॉग पोस्ट पर लिखा है कि उन्होंने पत्रकारों से सुना है कि वे फेसबुक को समाचार एकत्र करने के स्त्रोतों का हिस्सा बनाने के लिए ज्यादा आसान विकल्प चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया संगठन सोशल मीडिया को रिपोर्टिंग के कार्यों में ज्यादा इस्तेमाल में लाने के बारे में कहते रहे हैं। पत्रकारों के लिए मेंशन एप लांच करने के एक सप्ताह बाद ये नया टूल जारी किया गया है।

TAGS: फेसबुक, पत्रकार, नया टूल, सिग्नल, खबर, Facebook, journalist, new tools, signal, news
OUTLOOK 18 September, 2015
Advertisement