Advertisement
23 June 2015

इंस्टाग्राम पर सूखी काया की माया

अपने शरीर को लेकर लड़कियां कुछ ज्यादा ही सजग रहती हैं। दुबली तन के लिए वे क्या कुछ नहीं कर गुजरतीं। इस दुबलेपन में कुछ लड़कियां इतना पगला जाती हैं कि कहना ही क्या। आजकल लड़कियां खुद को दुबला साबित करने के लिए हंसली (कॉलर बोन) पर सिक्के रख कर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो लगा रही हैं।

 

यह सिलसिला चीनी अभिनेत्री के ऐसे ही एक फोटो को शेयर करने के साथ शुरू हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह एक तरह के चैलेंज के रूप में वायरल हो गया। हंसुली को आले के रूप में इस्तेमाल कर लड़कियां ज्यादा से ज्यादा सिक्के का संतुलन बना कर उसका फोटो सोशल मीडिया पर डाल रही हैं।

Advertisement

 

यानी अब वह जमाना बीत गया जब गरदन की इस हड्डी के गड्डे को कुपोषण के साथ जोड़ा जाता था। कहने वाले इस चलन को वाहियात भी कह रहे हैं लेकिन खुद को दुबला (इसे सूखा पढ़ें) साबित करने पर तुली लड़कियों को इसकी कोई परवाह नहीं है।

 

एक चीनी वेबसाइट वाइबो महिलाएं अपनी इस ‘जीत’ की फोटो डाल रही हैं। गरदन के हिस्से वाली इस हड्डी के गड्डे में जो लड़की जितने ज्यादा सिक्के रख पाएगी वह उतनी ही ज्यादा दुबली मानी जाएगी। ला जियारोंग ने अपनी हड्डी के गड्डे में दोनों ओर 80 सिक्के रख कर संतुलन बनाया है। सोशल मीडिया पर सिक्के रखने का यह सिलसिला बैली बटन चैलेंज हैशटैग के आने के बाद शुरु हुआ, जिसमें हाथ घुमा कर अपनी नाभि को छूने का प्रयास करना होता है। इससे पता चलता है कि आप कितनी छरहरी हैं।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: chinese actress lv jiarong, instagram, collarbone challange, चीनी अभिनेत्री, ला जियारोंग, कॉलरबोन चैलेंज
OUTLOOK 23 June, 2015
Advertisement