Advertisement
16 November 2017

राहुल गांधी के 'आलू और सोना' वाले बयान की सच्चाई क्या है?

FILE PHOTO.

सोशल मीडिया के जमाने में किसी भी बात को कहीं से भी उठाकर चला दिया जाता है और लोग उसे सच भी मानने लगते हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इसी बात का शिकार हो गए। कोई भी इसका शिकार हो सकता है। राहुल गांधी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं "ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू घुसेगा उस साइड से सोना निकलेगा। इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा कि क्या करना है पैसे का।"

लेकिन इस वीडियो की आगे और पीछे की बात काटकर पेश किया गया और लोग राहुल गांधी का मजाक बनाने लगे। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया।

Advertisement

क्या है वीडियो की सच्चाई?

असल में यह वीडियो गुजरात के पाटन में एक रैली का है। राहुल गांधी आलू के किसानों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे थे। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था "आलू के किसानों को कहा कि ऐसी मशीन लगाऊंगा कि इस साइड से आलू घुसेगा उस साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो, उस साइड से सोना निकालो। इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा कि क्या करना है पैसे का। ये मेरे शब्द नहीं है, नरेंद्र मोदी जी के शब्द हैं।"

यहां इस हिस्से के आगे और पीछे की बात सुनिए, जो राहुल गांधी ने कही थी और डॉक्टर्ड वीडियो के इस दौर में किसी भी चीज पर एक बार में भरोसा करना ठीक नहीं है। सोचिए और सचेत रहिए। 

सुनिए-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahul gandhi, aaloo, sona, doctored video, gujarat election, narendra modi
OUTLOOK 16 November, 2017
Advertisement