Advertisement
29 October 2017

राहुल गांधी ने अनोखे अंदाज में बताया कौन करता है उनके लिए ट्वीट?

FILE PHOTO

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल को लेकर विरोधी उनका मजाक भी बनाते हैं। राहुल गांधी ने इसे लेकर विरोधियों को जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पालतू कुत्ते का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में कुत्ता, राहुल गांधी के आदेश का पालन करता दिखाई देता है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया- " लोग पूछ रहे हैं कि इस शख्स के लिए कौन ट्वीट करता है। मैं साफ-साफ बता रहा हूं। ये मैं हूं... Pidi, मैं उससे ज्यादा कूल हूं। देखिए मैं क्या कर सकता हूं एक ट्वीट... उप्स ट्रीट से।"

वीडियो में राहुल गांधी को पीडी नाम के एक पपी राहुल के कहने पर वो एक पैर पर खड़ा होता है और राहुल उसकी नाक पर एक भोजन का टुकड़ा रख देते हैं और उसे खड़े रहने के लिए कहते हैं। इसके बाद पपी अपनी कलाकारी दिखाते हुए गपाक से ट्रीट को गपक लेता है। राहुल उसे शाबाशी देते हुए कहते हैं, 'गुड ब्वॉय'

Advertisement

इस वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी ने विरोधियों को ये बताने का प्रयास किया है कि उनके ट्विटर हैंडल पर ट्वीट वे स्वयं करते हैं। 

TAGS: Rahul Gandhi, unique way, who tweets for them?
OUTLOOK 29 October, 2017
Advertisement