Advertisement
15 October 2021

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हुआ रेड फ्लैग, व्हाट्सएप से लेकर खुद ट्वीटर ने किया ट्वीट

प्रतिकात्मक तस्वीर

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ट्रेंड करता रहता है। इन दिनों ट्रेडिंग की लिस्ट में 'रेड फ्लैग' छाया हुआ है। बड़ी-बड़ी कंपनियां और मशहूर हस्तियां तक रेड फ्लैग इमोजी को शेयर कर रही हैं। खुद ट्वीटर तक ने ट्वीट कर कई रेड फ्लैग इमोजी को ट्वीट किया है। लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं और रेड फ्लैग का मतलब क्या है और इसके पीछे की वजह क्या है।  

रेड फ्लैग या लाल झंडा खतरे या चेतावनी को दिखाता है। ट्विटर पर रेड फ्लैग को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई अपने तरीके से इमोजी का इस्तेमाल कर रहा है। खुद ट्विटर ने अपने आधिकारिक हैंडल से मजाकिया अंदाज में एक रेड फ्लैग ट्वीट किया।

Advertisement

'रेड फ्लैग' ट्रेंड पर ट्वीटर के ट्वीट करने बाद, मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग और वनप्लस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, वीडियो-गेम डेवलपर्स यूबीसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी ट्वीट किया।

इस ट्रेंड पर पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए पॉर्न इंडस्ट्री को खतरा बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- मैं हिंसक अश्लील उद्योग का बहिष्कार नहीं करता और इसके बजाय सीधे रचनाकारों का समर्थन करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे रेड फ्लैग इमोजी शेयर किए हैं।

इसके अलावा इस ट्रेंड में बड़ी फूड कंपनियां भी टूट पड़ी है। केएफसी से लेकर सब-वे ने रेड फ्लैग ट्वीट किया है।सब-वे ने ट्वीट कर लिखा-मैं घर पर सैंडविच बनाना पसंद करता हूं। जबकि केएफसी ने ट्वीट कर लिखा- मुझे केवल बोनलेस पसंद है। रेड फ्लैग का इस्तेमाल हर कोई अपने तरीके से कर रहा है।

TAGS: Red flag, trended, social media, WhatsApp, Twitter, Tweet
OUTLOOK 15 October, 2021
Advertisement