Advertisement
27 May 2015

सोशल मीडिया में हिट रितेश देशमुख की फैमिली फोटो

रितेश देशमुख ने टि्वटर पर डालीं बेटे रियान की तस्वीरें | टि्वटर

इन तस्वीरों में रितेश, उनकी पत्नी जेनेलिया और उनका छह माह का बेटा एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया रितेश को पीछे से गले लगाते हुए चूम रही हैं और रितेश ने रियान को गले से लगाया हुआ है। ग्रैंड मस्ती के स्टार अभिनेता रितेश ने टि्वट किया, रियान ने हमें पूरा किया जेनेलिया। दूसरी तस्वीर में रियान को पूर्व नेता और दिवंगत दादा विलासराव देशमुख के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान जताते हुए दिखाया गया है।

रितेश ने लिखा, रियान अपने दादा विलासराव देशमुख के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान जता रहा है। एक और तस्वीर में रितेश ने रियान को अपनी बाहों में उठाया हुआ है। रितेश ने तस्वीर का कैप्शन लिखा, मेरे पिता के 70वें जन्मदिन पर रियान छह माह का हो गया। रितेश ने जेनेलिया से वर्ष 2012 में शादी की थी। रियान का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ था। रितेश और जेनेलिया ‘तुझे मेरी कसम, मस्ती और तेरे नाल लव हो गया’ में एकसाथ काम कर चुके हैं।

TAGS: रितेश देशमुख, रियान, टि्वटर पर रियान की तस्वीरें, रितेश का टि्वट, सोशल मीडिया, जेनेलिया, Ritesh Deshmukh, Ryan, Ryan's photos on Twitter, Ritesh 's Tiwt, social media, Genelia
OUTLOOK 27 May, 2015
Advertisement