Advertisement
23 January 2016

ट्विटर पर आए रस्किन बॉन्ड

ट्विटर पर आए रस्किन बॉन्ड | गूगल

अपने पहले ट्वीट में 81 वर्षीय लेखक ने पोस्ट किया, हैलो दुनिया, ट्विटर पर आकर खुश हूं। बॉन्ड ने 500 से अधिक लघुकथाएं, लेख और उपन्यास और बच्चों के लिए 40 से अधिक किताबें लिखी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शुरूआती अधिकतर कहानियां वास्तविक अनुभव पर आधारित गल्प कथाएं थीं।

जयपुर में चल रहे जयपुर साहित्य महोत्सव में इससे पहले उन्होंने कहा था, इससे पहले की मेरी अधिकतर कहानियां वास्तविक अनुभव, चरित्रों और स्थितियों पर आधारित रही हैं जिन्हें मैंने गल्प कथा की शक्ल दी।

TAGS: रस्किन बॉन्ड , ट्वीट, फेसबुक, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, लेखक, किताबें
OUTLOOK 23 January, 2016
Advertisement