Advertisement
17 November 2015

सोशल मीडिया पर सिंघल को भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि

http://www.azindia.com/TopStories/2222_ashok.jpg

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा‏@narendramodi – अशोक सिंघल जी की कमी निजी तौर पर एक नुकसान है। वह अपने आप में एक संस्थान थे, जिनका जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।

 

Advertisement

गुजरात की मुख्यमंत्री आंनदीबेन पटेल ने लिखा@anandibenpatel-अशोक सिंघल जी के निधन से मन दुखी है। उनका राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति समपर्ण हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 

सदानंद गौड़ा@DVSBJP- महान नेता अशोक सिंघल जी के निधन का दुख है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित करने का फैसला लिया। उनके परिवार के प्रति संवेदना।

 

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ट्विटर हैंडल पर लिखते हैं-@ianuragthakur- विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल जी के नहीं रहने की खबर दुखदायी है। मेरी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।  

 

अंशुल सक्सेना@AskAnshul- अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि। तीन साल पहले आज ही के दिन बाल ठाकरे भी हमें छोड़कर चले गए थे, राममंदिर के सपने के साथ।

मनोहर लाल खट्टर@mlkhattar- अशोक सिंघल जी का जाना अत्यंत दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।  

 

पत्रकार माधवन नारायण@madversity- रामजन्मभूमि आंदोलन के पीछे की ताकत अशोक सिंघल ही थे। विश्व हिंदू परिषद ने एक योद्धा खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 

वीरेंद्र पुरी@PuriVirender-अशोक सिंघल जी ने हिंदूओं की इच्छाओं को आवाज दी, अयोध्या में राम मंदिर की बात कहकर।  

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अशोक सिंघल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू नेता, राम मंदिर, अयोध्या, मेदांता अस्पताल
OUTLOOK 17 November, 2015
Advertisement