Advertisement
12 May 2016

महाराष्ट्र में कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान

महाराष्ट्र प्रदेश सचिव शहजाद पूनावाला के अनुसार सेमिनार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थुरूर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। कांग्रेस की योजनाएं और रूप-रेखा को सोशल मीडिया के जरिये कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके इन तकनीकी पहलुओं पर बात होगी। इसकी जटिलताओं पर चर्चा होगी। सेमिनार में सोशल मीडिया रणनीतिकार तहसीन पूनावाला भी तकनीकी पहलुओं पर बात करेंगे। कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देंगे।     

शहजाद का कहना है कि इसके जरिये कांग्रेस विचारधारा से मेल खाते नए लोगों और खासकर नौजवानों को कांग्रेस के साथ जोड़ना उनका उद्देश्य है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस आइडिया से वाकिफ करवाना है ताकि सोशल मीडिया मुहिम को को ज्यादा से ज्यादा मतदान में बदला जा सके।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, सोशल मीडिया, शशि थुरूर, तहसीन पूनावाला, शहजाद पूनावाला, महाराष्ट्र
OUTLOOK 12 May, 2016
Advertisement