Advertisement
20 October 2017

प्रेम का प्रतीक ताजमहल नफरत का प्रतीक बन गया है: परेश रावल

ताजमहल पर भाजपा विधायक संगीत सोम के विवादित बयान के बाद अब भाजपा के ही सांसद और एक्टर परेश रावल ने इस बयान का विरोध किया है।

उन्होंने ताजमहल विवाद को बेवकूफी वाला बताया है। परेश रावल ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

उन्होंने कहा- ‘प्रेम का प्रतीक ताजमहल नफरत का प्रतीक बन गया है। यह बेवकूफी भरा, अनावश्यक, दु:खद और दयनीय विवाद है।’

Advertisement


बता दें कि पिछले दिनों ताज महल को यूपी के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताया था। वहीं कुछ दिनों पहले राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने बीते दिनों ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों की एक सूची जारी की थी, जिसमें आगरा के ताज महल का नाम नहीं था।

हालांकि बाद में बीजेपी ने खुद को संगीत सोम के बयान से अलग कर लिया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगीत सोम ने जो भी कहा वह अपने व्यक्तिगत विचारों के आधार पर कहा है, इसका सरकार बिल्कुल समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि वह खुद आगरा जाने वाले हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Taj Mahal, Symbol of Love, symbol of Hate, bjp mp, paresh rawal, sangeet som
OUTLOOK 20 October, 2017
Advertisement